पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायक ने किसी के खिलाफ थाने में शिकायत नहीं की है।

PHOTOS : भागलपुर में धरना दे रहे भाजपा विधायक को लोगों ने खदेड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(विक्रमशिला पुल पर धरना पर बैठे विधायक शैलेन्द्र।)
भागलपुर. विक्रमशिलापुल पर जाम के खिलाफ धरना दे रहे बिहपुर के भाजपा विधायक ईं. कुमार शैलेन्द्र को कुछ लोगों ने खदेड़ दिया। उन्हें घेर कर काफी-भला बुरा भी कहा। लोगों ने कहा कि यहां लोग सिर्फ राजनीति करने आते हैं।
लोगों की समस्या से किसी को मतलब नहीं है। लोगों की संख्या करीब दर्जन भर थी, जिनमें कई स्थानीय थे। हालांकि, विधायक ने किसी के खिलाफ थाने में शिकायत नहीं की है।
प्रशासनिक अकर्मण्यता से लगता है जाम
प्रशासनिक व्यवस्था से व्यथित विधायक ने बताया कि जाम हटाने के लिए रोज-रोज जिला प्रशासन सिर्फ नीतियां बना रहा है। कोई ठोस पहल नहीं कर रहा। जिला प्रशासन पुल को तीन जोन में बांटा है। धारा 144 भी लगाया है। पुल पर खराब गाड़ियों पर फाइन के नियम बनाए गए, लेकिन आजतक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
कुमार शैलेन्द्र ने कहा कि असमाजिक लोग उनके धरने की आड़ में गैरकानूनी काम कर उन्हें बदनाम कर सकते थे। इसलिए धरने को बीच में छोड़ देना पड़ा। उन्होंने दावा किया कि धरने में उनके साथ कटिहार के कई अधिकारी भी शामिल थे।
संडे को देगें धरना
विधायक ने कहा कि पटना में होने वाली पार्टी की बैठक यदि टल गई तो संडे को कमिश्नर कार्यालय के समक्ष सांकेतिक एकदिवसीय धरना देगें और जाम को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग करेंगे।
लोग मेरे धरने की आड़ में गैरकानूनी काम कर मुझे बदनाम कर सकते थे। इसलिए धरना छोड़ा। धरने को बाधित करने राजद के लोग आए थे।
कुमार शैलेन्द्र, विधायक, बिहपुर
राजद के लोग ऐसा कर ही नहीं सकते। विधायक साजिश के तहत बदनाम करने के लिए आरोप लगा रहे हैं। आरोप गलत हैं। हमारे लोग नहीं थे।
डॉ. तिरुपति नाथ, जिलाध्यक्ष, राजद
विधायक की धरने पर बैठने की पूर्व सूचना नहीं थी और विधायक ने किसी बर्ताव की शिकायत पुलिस या प्रशासन से की है।
अखिलेश कुमार, एसडीओ
आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...