पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bihar CM Manjhi Invites To Invest In Bihar

लंदन में सीएम मांझी ने पूंजीपतियों को दिया बिहार में निवेश का आमंत्रण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने ब्रिटेन के पूंजीपतियों को बिहार में निवेश करने का न्योता दिया है। लंदन यात्रा के चौथे दिन उन्होंने बर्मिंघम में निवेशकों के अलग-अलग समूहों से बातचीत की। कहा- बिहार में पर्यटन, स्वास्थ्य और खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में निवेश की काफी संभावना है। राज्य का माहौल निवेश के लिए बहुत अच्छा है।
जो लोग बिहार में निवेश करना चाहते हैं, उन्हें औद्योगिक प्रोत्साहन नीति के तहत सभी तरह की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात में कई निवेशकों का रुख सकारात्मक दिखा। उन्होंने निवेशकों को बताया कि स्वास्थ्य और पर्यटन के लिए भी प्रोत्साहन नीति बनाई जा रही है।
आज आएंगे सीएम : मुख्यमंत्री लंदन की यात्रा पूरी होने के बाद अपने तय कार्यक्रम से एक दिन पहले ही पटना आ जाएंगे। वह गुरुवार की रात हीथ्रो हवाई अड्डा से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। शुक्रवार को दिल्ली पहुंचने के बाद उन्हें वहीं रात्रि विश्राम करना था, लेकिन वे दिल्ली पहुंचने के बाद एयर इंडिया के विमान से पटना आ जाएंगे।