फोटो: शव के पास जुटे लोग और मौजूद पुलिस कर्मी।
बेगूसराय/पटना. बेगूसराय नगर थाना के मोहम्मद पुर के पास पुलिस ने गुरुवार की सुबह पेड़ से लटके एक युवक का शव बरामद किया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। हालांकि पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।
नगर इंस्पेक्टर मो. इस्लाम ने आशंका व्यक्त की है कि युवक की हत्या कहीं और कर सबूत मिटाने के लिए शव को इस जगह लाकर पेड़ से लटकाया गया है। पुलिस जांच में जुट गई है।