पटना. रिटायर्ड सार्जेंट मेंजर पऱमोद कुमार सिंह के एकाउंट से आठ लाख रुपए गायब हो गये हैं। उनके भतीजे संजय सिंह ने रामकृष्णानगर थाने में मामला दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गयी है। बैंक में पूछताछ करने पर पुलिस को पता चला कि प्रमोद सिंह के एकाउंट से निकले आठ लाख रुपए किसी महेश कुमार झा के एकाउंट में चले गये हैं।
महेश का पता लगाकर पुलिस ने जब इस बारे में पूछताछ की तो पता चला कि उन्हें दीपक प्रसाद ने एक ब्लैंक चेक दिया था। उनके रुपए दीपक पर बाकी थे तो उन्होंने इस चेक को अपने अकाउंट में जमा कराया था। पुलिस जब दीपक तक पहुंची तो उसने कहा कि पटेलनगर के महेश कुमार ने उसको चेक दिया था। महेश के पास दीपक का रुपया निकल रहा था। महेश ने उसे रुपए की जगह चेक दिया था। अब पुलिस जानने में जुटी है कि फर्जीवाड़ा हुआ कहां पर है। इस पूरे मामले में प्रमोद सिंह का किसी से कोई आर्थिक लेन-देन नहीं था। तो उनके एकाउंट से रुपए कटने का मामला क्या है यह जानने में पुलिस जुटी हुई है।