पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bihar Former Minister Vijay Kumar Singh Died In Patna

बिहार के पूर्व मंत्री डॉ. विजय कुमार सिंह का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. बिहार के पूर्व मंत्री डॉ. विजय कुमार सिंह नहीं रहे। बिहार विभूति अनुग्रह नारायण सिंह के नाती डॉ. विजय कुमार सिंह ने सोमवार को यहां एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे 88 वर्ष के थे। उनके परिवार में उनकी धर्मपत्नी और दो पुत्र इंजीनियर राजीव रंजन एवं डॉ. संजीव रंजन सिंह हैं। 1977 से 1995 के बीच तीन बार गया मुफ्फसिल और रफीगंज से विधायक रहे। वे कई बार राज्य सरकार में मंत्री रहे। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को अपराह्न एक बजे बांस घाट पर किया जाएगा। इससे पहले सुबह 11 बजे उनका पार्थिव शरीर विधानसभा परिसर में लाया जाएगा। डॉ. सिंह बिहार आईएमए के अध्यक्ष पद पर भी रहे थे। फिलहाल, उनके पुत्र डॉ. संजीव रंजन सिंह आईएमए के सचिव हैं।

मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके निधन पर शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि डॉ. सिंह कुशल राजनीतिज्ञ थे। बिहार सरकार के मंत्री के रूप में उन्होंने राज्य और अपने विधानसभा क्षेत्र की जो सेवा की थी, वह स्मरणीय है। नीतीश ने कहा कि डॉ. सिंह राजनीतिज्ञ के साथ कुशल चिकित्सक और शिक्षाविद् थे। िधानसभा के अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, प्रदेश किसान-मजदूर कांग्रेस के उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह सहित कई नेताओं ने डॉ. सिंह के निधन पर शोक जताया।