पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पंचायती राज के 2.60 लाख जनप्रतिनिधियों का होगा बीमा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना. प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के सभी 2.60 लाख जनप्रतिनिधियों का बीमा होगा। वार्ड पार्षद से लेकर जिला परिषद अध्यक्ष इसके दायरे में होंगे। पंचायती राज और ग्रामीण कार्य मंत्री डॉ. भीम सिंह ने बुधवार को कहा कि सरकार पंचायत प्रतिनिधियों को सुरक्षा गार्ड और लाल बत्ती तो नहीं दे सकती है, पर उनके और उनकी परिवार की सुरक्षा के लिए बीमा का निर्णय लिया है। पद के हिसाब से 2 से 10 लाख की बीमा राशि होगी। डॉ. सिंह बिहार प्रगतिशील मुखिया संघ के सम्मेलन में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि पंचायत सरकार के अधिकारियों को प्रखंड प्रमुखों और जिला परिषद अध्यक्षों के पास विकास वाली संचिकाएं भेजने का निर्देश दिया गया है। साथ ही बिना स्पष्टीकरण पूछे अब जनप्रतिनिधियों पर कार्रवाई नहीं की जा सकेगी। विकास के काम में तेजी लाने के लिए 7.50 लाख तक के काम के लिए टेंडर से छूट दी गई है। उन्होंने सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों को गिनाते हुए पंचायत प्रतिनिधियों से सकारात्मक सहयोग की अपील की। कहा कि नियत मानदेय वाले 34 हजार जनप्रतिनिधियों को सीधे बैंक अकाउंट में राशि भेज दी जाएगी।

मुखिया संघ की मांगें
अपमानजनक व्यवहार, भयादोहन और झूठे मुकदमे खत्म हों
राशन-केरोसिन के कूपन की गिनती पंचायत सचिव करें
चापाकल मरम्मत के कार्य का सत्यापन मुखिया से कराया जाए
कृषि पर खर्च की जा रही राशि का सोशल ऑडिट हो
पंचायत को आधार मानकर राजस्व कर्मचारी की नियुक्ति हो
प्रमंडल एवं राज्य स्तर पर मंत्री पंचायत प्रतिनिधि दरबार लगाएं
ग्राम सभा में हर परिवार के एक सदस्य की उपस्थिति अनिवार्य हो
यरे मे आने वाले प्रतिनिधि वार्ड सदस्य : 115542 मुखिया : 8402
पंच : 115542 सरपंच : 8402
पंचायत समिति सदस्य : 11534
प्रखंड प्रमुख : 531
जिला पार्षद : 1162
जिला परिषद अध्यक्ष : 38

इनके खाते में सीधे जाएगा मानदेय
जिला परिषद अध्यक्ष : 38
जिला परिषद उपाध्यक्ष : 38
प्रखंड प्रमुख : 531
प्रखंड उप प्रमुख : 531
मुखिया : 8402 सरपंच : 8402
उपमुखिया : 8402 उपसरपंच : 8402