(स्वास्थ्य मंत्री रामधनी सिंह - फाइल फोटो)
पटना. दवा घोटाले को लेकर स्वास्थ्य मंत्री रामधनी सिंह ने आश्चर्यजनक बयान दिया है। मंत्री ने सोमवार को कहा कि एक-दो करोड़ की गड़बड़ी घोटाला नहीं होता है। उन्होंने कहा-घोटाला तो सौ, दो सौ या तीन सौ करोड़ रुपए का होता है।
अरबों-खरबों की गड़बड़ी हो, तो बात समझ में आती है। दवा घोटाला तो अधिक से अधिक एक से दो करोड़ रुपए का है। अब भला दो करोड़ का मामला भी कोई घोटाला होता है। यह तो हद ही है। मंत्री ने मामले की सीबीआई जांच से भी इनकार कर दिया।
उन्होंने कहा कि पूरे विवाद की जड़ में भाजपा ही है। भाजपा के नेता चिल्लाते रहें, मैं इस मामले की सीबीआई से जांच कराने की सिफारिश नहीं करूंगा। केंद्र में जब से सरकार बनी है, भाजपा वाले बात-बात में सीबीआई का हौवा खड़ा कर रहे हैं।
चौबे और नंदकिशोर असल घोटालेबाज
यह पूछे जाने पर कि क्या नीतीश कुमार को इस गड़बड़ी की जानकारी थी, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि नीतीश को जानकारी थी या नहीं, यह तो वे ही बता पाएंगे। आपको उनसे ही पूछना चाहिए। मेरी नजर में तो असल घोटालेबाज नंदकिशोर यादव और अश्विनी कुमार चौबे हैं, जो लंबे समय तक स्वास्थ्य मंत्री रहे थे।
आगे की स्लाइड में क्लिक कर पढ़ें इधर मुख्यमंत्री बोले घोटाला आखिर घोटाला है