पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bihar Latest News Cold Grew Fast Freezing Lit Bonfire

तेज ठंड से बढ़ी कनकनी, जगह-जगह जलाए गए अलाव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. सोमवार की तरह ही मंगलवार की सुबह भी लोगों को तेज ठंड का सामना करना पड़ रहा है। लोग जगह-जगह अलाव जला कर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, हल्के कोहरे का असर भी देखा जा रहा है। पिछले दो दिनों से मौसम में आए बदलाव का कारण सूरज और धरती के बीच नमी का एक घना लेयर बनना है। यह लेयर 600 मीटर से लेकर 1500 मीटर तक आसमान में ऊपर तक है। इसके चलते सूरज की किरणें धरती पर नहीं आ पा रही हैं। इसके चलते ठंड के साथ सिहरन बढ़ी है।
 
साथ ही हिमालय के इलाके में अभी चल रही बर्फबारी के कारण उत्तर-पश्चिम की ओर से चली ठंडी हवा से कनकनी बढ़ गई है। हवा की रफ्तार सामान्य तौर पर 6 से 8 किलोमीटर प्रति घंटे होना चाहिए, जबकि रविवार व सोमवार को हवा 12 से 14 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही थी। इसे विंड चिल फैक्टर कहते हैं। 
 
वहीं सोमवार को भी हवा के रुख में कोई बदलाव नहीं होने से ठंड के साथ कनकनी जारी रही। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार भी कमोबेश इसी तरह का मौसम बना हुआ है। दोपहर में मौसम साफ होने व धूप निकलने की संभावना है। 
 
29 से तीन दिनों तक ठीक रहेगा मौसम 
मौसम विभाग के अनुसार 29, 30 और 31 जनवरी को मौसम साफ रहेगा। धूप खिलेगी। लेकिन, एक फरवरी को एक सिस्टम आ रहा है। यह सिस्टम यूपी पर हिट करेगा, इससे वहां बारिश की संभावना बन सकती है। उसका असर बिहार पर भी पड़ सकता है। मौसम विभाग के निदेशक ने कहा कि अभी पक्के तौर पर कहना मुमकिन नहीं है कि इस सिस्टम का बिहार पर कितना असर पड़ेगा।