पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना/सुपौल. किसनपुर थाना क्षेत्र में एक चोर की आंख में तेजाब डालने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने घायल चोर के बयान पर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात हांसा टोला गांव में कुछ चोरों ने रामानंद यादव के घर पर चोरी का प्रयास किया। परिवार के सदस्यों के जाग जाने पर सभी चोर भाग गए पर एक चोर रंजीत सादा पकड़ा गया।
शोर सुन कर गांव के और भी लोग मौके पर जुट गए। रंजीत को परिवार के सदस्यों ने पीटना शुरू किया और फिर उसकी आंख में तेजाब डाल दिया। घटनास्थल पर पुलिस भी आ पहुंची और रंजीत को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे दरंभगा रेफर कर दिया गया है।
गृहस्वामी रामानंद के बयान पर रंजीत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं रंजीत के बयान पर भी मामला दर्ज कर रामानंद यादव ओर विकास यादव को हिरासत में ले लिया गया है।
बिहार में तेजाब डालने की ये घटना कोई नई नहीं है, बल्कि इससे पहले भी कई दिल-दहला देने वाली घटना सामने आ चुकी है। इसमें एक मामले में तो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड तक कर दिया गया था।
आगे जानिए कब-कब बिहार में तेजाब से हुए हमले...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.