पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bihar Latest News JD U Contest Rajya Sabha MP NK Singh Denied

जदयू के राज्यसभा सांसद एनके सिंह ने भी किया चुनाव लडऩे से इनकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना. जदयू के राज्यसभा सांसद एनके सिंह ने भी लोकसभा चुनाव लडऩे से मना कर दिया है। उन्होंने पार्टी के अल्टीमेटम के बाद अपना स्टैंड स्पष्ट कर दिया। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा-लोकसभा चुनाव लडऩे का ऑफर 22 जनवरी की शाम में मिला। यह मेरे लिए आश्चर्यजनक था। लोकसभा चुनाव के लिए छह माह से एक वर्ष का समय चाहिए। उन्हें पार्टी ने बांका से चुनाव लडऩे का प्रस्ताव दिया गया था।

बताते चलें कि जदयू ने अपने तीन मौजूदा सांसदों साबिर अली, शिवानंद तिवारी और एनके सिंह को दोबारा राज्यसभा नहीं भेजना तय कर लिया था। पार्टी ने इन सांसदों को साफ कहा था कि सांसद बनना है तो लोकसभा चुनाव लडि़ए। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच बीते गुरुवार की रात हुई बातचीत में नए उम्मीदवारों को राज्यसभा का टिकट देने पर सहमति बन गई थी।

उधर, राज्यसभा चुनाव में टिकट न मिलने से नाराज चल रहे जदयू के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अपना हमला करते हुए कहा था कि पार्टी हराने के लिए उन्हें टिकट दे रही है, तो फिर चुनाव लड़ने से क्या लाभ है। शिवानंद के मुद्दे पर जदयू अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि उन्हें पार्टी से नहीं निकालेंगे, बर्दाश्त की हद तक बर्दाश्त करेंगे। मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं की। गुरुवार को इसपर जद(यू) के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने पलटवार करते हुए कहा शिवानंद तिवारी अभी बहुत आक्रोशित हैं, बाद में इस मामले पर बात करेंगे।

सूत्रों का कहना है कि शिवानंद तिवारी का पार्टी से अब मोह भंग हो गया है। वे अपने पुराने घर में वापस जा सकते हैं। रादज प्रमुख लालू प्रसाद की तारीफ और नीतीश पर हमला इस बात के संकेत दे रहे हैं। कहा जा रहा है कि शिवानंद तिवारी के साथ कई और लोग भी जद(यू) छोड़ सकते हैं। बहरहाल, जद (यू) इस पर किसी प्रकार की कोई भी प्रतिक्रिया देने से बच रहा है।
आगे जानिए शिवानंद तिवारी ने क्या लिखा था पत्र में...