पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bihar Latest News JDU Ticket Cut Three Rajya Sabha MP

जदयू ने अपने तीन सांसदों का राज्यसभा चुनाव का टिकट काटा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना. जदयू ने राज्य सभा चुनाव से अपने तीन सांसदों का टिकट काट दिया है। जदयू ने अपने तीन दिग्गज सांसद शिवानंद तिवारी, एनके सिंह और साबिर अली को राज्य सभा चुनाव नहीं लडऩे की बात कही है। राजनीति गलियारे में यह खबर आते ही जदयू के महकमे में हलचल तेज हो गई है।

सूत्रों के अनुसार इसे नीतीश से नाराजगी का मामला भी बताया जा रहा है। शिवानंद तिवारी को बक्सर से, एनके सिंह को शिवहर से और साबिर अली को बांका से लोकसभा चुनाव लडऩे का ऑफर दिया गया है। सूचना मिल रही है कि शिवानंद तिवारी ने लोकसभा चुनाव लडऩे से इंकार कर दिया है।

वहीं आज शाम शरद यादव पटना आ रहे हैं। जहां इस बारे में अंतिम फैसला लिया जाएगा। सांसद एनके सिंह को नीतीश कुमार का नजदीकी बताया जाता है। ये पहले नौकरशाह हुआ करते थे, फिर उन्होंने राजनीति का दामन थामा था। वहीं सांसद शाबिर अली का मुम्बई में बड़ा कारोबार भी है।

जदयू प्रवक्ता संजय सिंह का कहना है कि इस मामले पर अभी वार्ता चल रही है। शिवानंद तिवारी का कहना है कि मैं चुनाव नहीं लडूंगा। अन्य मुद्दे पर विचार किया जाएगा। वहीं एनके सिंह का कहना है कि मेरे पास कई ऑफर है। बाद में इस पर विचार किया जाएगा। वहीं इस मामले में सबीर अली ने कहा कि पार्टी का जो भी आदेश होगा, वो मानने को तैयार हैं।

आगे जानिए शिवानंद तिवारी, एनके सिंह और साबिर अली के बारे में...