पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना/मुंगेर. राज्य के कई जिलों में कृमि की दवा पीने से गुरूवार को 59 स्कूली बच्चे बीमार हो गए। दवा पीते ही उन्हें उल्टी और दस्त शुरू हो गया। सभी स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच गई है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चों की स्थिति समान्य है।
मिली जानकारी के अनुसार आज पूरे जिले में बच्चों को कृमि की दवा पिलायी जा रही थी। इसमें मुंगेर के तारापुर के प्राथमिक स्कूल धौनी के 12 बच्चे कृमि की दवा पीने से बीमार हो गए। वहीं लखीसराय के सूर्यगढ़ा में भी इस दवा को पीने से दो बच्चे, नालंदा में 12 और गया में 30 बच्चों के बीमार होने की जानकारी मिली है। वहीं जमुई में भी तीन बच्चे इस दवा को पीकर बीमार हो गए हैं।
खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टरों की टीम स्कूल रवाना हो गई है। ये दवा कृमि को मारने के लिए दिया गया था। बच्चों को जैसे ही यह दवा पिलाई गई वे एक-एक कर बीमार होते चले गए। उन्हें उल्टी और दस्त शुरू हो गया।
फौरन स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना दी गई। खबर मिलते ही पूरे विभाग में हड़कंप मच गया। वहीं बच्चों के परिजनों का कहना है कि अगर ये दवा बिना जांच के बच्चों को पिलाया गया तो इसका खामियाजा प्रशासन को भुगतना पड़ेगा।
परिजनों में इस घटना को लेकर रोष व्याप्त है। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि अगर बच्चे इस दवा को खाली पेट पी लेते हैं, तो उन्हें दस्त और उल्टी होती है। बच्चे अभी सामान्य है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.