पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bihar Latest News Prison Department Director Locker Will Open Today

आज खुलेगा जेल विभाग के डायरेक्टर का लॉकर, अब तक मिल चुके हैं 14 प्लॉट और मकान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. विजिलेंस की टीम को जेल विभाग के डायरेक्टर बीरचंद्र प्रसाद सिंह के लॉकर से करीब 70 ग्राम सोना मिला है। वहीं एक लॉकर मुजफ्फरपुर में है, जिसकी जांच बाद में की जाएगी। मालूम हो कि छापेमारी के दौरान विजिलेंस की टीम को इनके नाम से एक बैंक लॉकर मिला था। इसे बुधवार को खोला गया। विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने मंगलवार को जेल विभाग के डायरेक्टर इंडस्ट्री बीरचंद्र प्रसाद सिंह के छह ठिकानों पर छापे मारे थे। बीरचंद्र ने 25 साल की नौकरी में छह शहरों में 14 प्लॉट और मकान बनाए। वो भी पटना, दिल्ली और गुडग़ांव जैसे शहरों में। उनके यहां 6.65 करोड़ की संपत्ति के कागजात मिले। हालांकि नकद सिर्फ 80 हजार रुपए ही मिले।
एसवीयू के आईजी प्रवीण वशिष्ठ ने बताया कि पटना की नागेश्वर कॉलोनी में बीरचंद्र का एक शानदार रिजॉर्ट है। उनकी पत्नी निर्मला सिंह उस रॉयल किंग्स रिजॉर्ट की मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। पटना और नौबतपुर में काफी जमीन का पता चला है
अचल संपत्ति 5.63 करोड़
पटना के श्रीकृष्णापुरी में प्लॉट नंबर 127 ई पर बना मकान कीमत 36 लाख
गुडग़ांव के सेक्टर-22 में तीन मंजिला मकान कीमत
1 करोड़ 96 लाख 36 हजार
दिल्ली में दो जगह संपत्ति कीमत 97 लाख
मुजफ्फरपुर में एक प्लॉट और सिकंदरापुर में ३ प्लॉट कीमत 12.27 लाख
सीतामढ़ी में संपत्ति 7.15 लाख
नागेश्वर कॉलोनी में पत्नी के नाम रिजॉर्ट कीमत 1 करोड़ 97 लाख 83 हजार
नागेश्वर कॉलोनी स्थित वीणा मेन्सन में फ्लैट नंबर-404 मूल्य 17 लाख
नौबतपुर में 22000 वर्ग फुट का प्लॉट आकलन जारी
पत्नी और पुत्र के नाम से श्रीकृष्णापुरी में दो प्लॉट के कागजात आकलन जारी
आगे जानिए और क्या मिला डायरेक्टर के पास से और देखिए छापे के दौरान की तस्वीरें...