पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bihar Latest News Student Shot Dead In Patna, Were Also Injured Teacher

बक्सर में छात्रा की गोली मारकर हत्या, टीचर को भी किया घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना/बक्सर. चरित्र वन के गली नम्बर 3 में शुक्रवार की सुबह कोचिंग क्लास जा रही एक 17 वर्षीय 10वीं की छात्रा को बाइक सवार दो अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों को पकडऩे दौड़े कोचिंग के टीचर को भी बदमाशों ने पेट में गोली मारकर घायल कर दिया। फिलहाल टीचर को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे अब हत्या जैसे संगीन अपराध भी दिन के उजाले में करने से नहीं हिचक रहे हैं। ताजा मामला बक्सर का है। यहां कृष्णा थाना क्षेत्र की निवासी सुगंधा सुबह लक्की कोचिंग सेंटर जा रही थी। कोचिंग के नजदीक ही दो बाइक सवार उसके पास आये और उसे गोली मार दी।
गोली छात्रा के कनपटी पर लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शोर सुन कर कोचिंग के टीचर रंजन कुमार ने अपराधियों को पकडऩे का प्रयास किया लेकिन अपराधियों ने उन्हें भी गोली मार दी। गोली उनके पेट में लगी है। फिलहाल रंजन कुमार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है लेकिन इसे प्रेम प्रसंग से जोड़ कर देखा जा रहा है।
आगे देखिए घटना से संबंधित तस्वीरें...