पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bihar Latest News Two Trains, Canceled Trains Three Partial Completion

इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से 31 जनवरी तक दो ट्रेनों का परिचालन रद्द

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. सोनपुर मंडल के कटरिया और कोसी केबिन के मध्य चल रहे इंटरलॉकिंग कार्य की अवधि में वृद्धि के कारण 31 जनवरी तक दो ट्रेनों का परिचालन रद्द और तीन ट्रेनें आंशिक रूप से समाप्त कर कुछ स्टेशनों के लिए चलाई जाएंगी।
31 जनवरी तक रद्द रहेंगी ट्रेनें
दरभंगा-कटिहार-दरभंगा पैसेंजर ट्रेन और कटिहार-टाटा-कटिहार लिंक एक्सप्रेस
31 जनवरी तक आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होने वाली...
-कटिहार और हाजीपुर के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 55539 कटिहार-कटिहार-हाजीपुर सवारी गाड़ी कटिहार के स्थान पर मानसी से खुलेगी। इस प्रकार कटिहार और मानसी के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी।
-समस्तीपुर और कटिहार के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 55538 समस्तीपुर-कटिहार सवारी गाड़ी का परिचालन मानसी तक ही किया जाएगा। इस प्रकार मानसी और कटिहार के बीच यह रद्द रहेगी।
- सियालदह-सहरसा-सियालदह हाटे बाजार एक्सप्रेस का परिचालन 31 जनवरी तक कटिहार तक ही किया जाएगा और यहीं से वापसी के लिए खुलेगी।