पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bihar Minister Beema Bharti Husband Extortion Case

मंत्री के पति ने मांगी रंगदारी, कहा - हर महीने पैसे नहीं भेजे तो कुत्तों से कटवाएंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(मंत्री बीमा भारती व अवधेश मंडल-फाइल फोटो।)
पूर्णिया. बिहार की पिछड़ा-अति पिछड़ा वर्ग मंत्री बीमा भारती के पति अवधेश मंडल ने भवानीपुर अंचल कार्यालय के कर्मियों को हर महीने पांच-पांच हजार रुपए रंगदारी देने को कहा है। मंडल बुधवार को 25-30 लोगों के साथ कार्यालय पहुंचे और धमकी दी कि समय पर पैसा नहीं पहुंचाओगे तो गोली मार देंगे। कुत्तों से भी कटवाएंगे। आतंकित करने के लिए मंडल ने नाजिर अजय सिंह और राजस्व कर्मचारी विनय कुमार मंडल की बंदूक के कुंदे व जूते से जमकर पिटाई की।

इस बाबत सीओ अनिल कुमार ने थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। उन्होंने पूर्णिया के एसपी से भी शिकायत की है। भवानीपुर मंत्री के विधानसभा क्षेत्र रूपौली में ही आता है। मंत्री ने कहा कि सीओ गरीबों का खून चूसते हैं। उन्हें काम करने को कहा तो गलत आरोप लगाया गया।
नाजिर को कुंदे व राजस्व कर्मचारी को जूते से पीटा
सीओ ने लिखित शिकायत में कहा है कि 10 दिसंबर की शाम 4 बजे प्रखंड प्रमुख अवधेश मंडल हथियारों से लैस समर्थकों के साथ आए और कर्मियों से गाली-गलौच करने लगे। अवधेश ने कुंदे से नाजिर की पिटाई की। फिर बंदूक दूसरे साथी को थमा जूते से राजस्व कर्मचारी को पीटा और उनकी घड़ी छीन ली। दूसरे कर्मी श्याम सुंदर ठाकुर को भी जूते से पीटा। 5 हजार रुपए छीन लिए। फिर धमकी दी कि सभी 5-5 हजार रुपए प्रत्येक माह रंगदारी दो, नहीं तो गोली मार देंगे और झूठे केस में फंसा देंगे। कुत्ता से भी कटवा देंगे। वह अपने साथ काले रंग का कुत्ता लेकर आए थे। कुत्ते से उन्होंने कागजात को तितर-बितर करवा दिया।
अवधेश पहले भी जा चुके हैं जेल
एसपी अजित कुमार सत्यार्थी ने कहा कि मामला गंभीर है। मंडल कई बार जेल जा चुके हैं। पहले भी कई बार अफसरों की पिटाई की है। हाल ही में अपनी मंत्री पत्नी के पीए के हत्याकांड में जेल से बाहर अाए हैं। ताजा मामले में भी उन पर कार्रवाई की जाएगी।
मुझे फंसाया जा रहा है
मुझे फंसाया जा रहा है। जनता की शिकायत पर वहां गया था। सीओ नहीं थे। मैं लौट आया।
-अवधेश मंडल
गुंडागर्दी करते हैं अफसर
घूसखोर हैं सीओ। अफसर गुंडागर्दी करते हैं और झूठा केस करते हैं कि दलाली चलती रहे।
-बीमा भारती
आगे की स्लाइड में जानें मंत्री बीमा भारती और उनसे जुड़े विवादों के बारे में...