पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना. राज्यपाल डीवाई पाटील ने गुरुवार को राज्य के दस विश्वविद्यालयों में कुलपति और नौ में प्रतिकुलपति नियुक्त कर दिए। दर शाम इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई। बीएन मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के कुलपति-प्रतिकुलपति अभ्यर्थी का साक्षात्कार दो फरवरी को होना है। इसके बाद यहां नियुक्ति होगी।
जयप्रकाश विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति की नियुक्ति भी अभी नहीं की गई है। पहली बार बिहार में कुलपति-प्रतिकुलपति के चयन के लिए सर्च कमेटी बनी थी। सर्च कमेटी ने एक पद के लिए तीन नाम की अनुशंसा की थी। विदित हो कि सुप्रीम कोर्ट ने 19 अगस्त, 2013 को कुलाधिपति को नए सिरे से कुलपति-प्रतिकुलपति नियुक्त करने का निर्देश दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने तत्कालीन राज्यपाल सह कुलाधिपति देबानंद कुंवर द्वारा की गई नियुक्ति को रद्द कर दिया था।
द्विजेंद्र कुमार गुप्ता (जयप्रकाश, छपरा), पंडित प्रभाकर पलांडे (बीआरए, मुजफ्फरपुर), अजहर हुसैन (वीर कुंवर सिंह, आरा), एजाज अली अरशद (अरबी-फारसी), देव नारायण झा (केएसडी संस्कृत) कुलपति बने।
ये हैं प्रोवीसी : रंजीत कुमार वर्मा (पटना), राम प्रकाश उपाध्याय (नालंदा खुला), कृतेश्वर प्रसाद (मगध, बोधगया), नीलिमा सिन्हा (बीआरए, मुजफ्फरपुर), सैयद मुमताजुद्दीन (एलएन मिथिला, दरभंगा), लीला चंद साहा (वीर कुंवर सिंह, आरा), तौकीर आलम (अरबी-फारसी), प्रभा किरण (केएसडी संस्कृत), अवध किशोर राय (तिलकामांझी भागलपुर)।
तीन साल से चल रहा नियुक्ति का विवाद
1 अगस्त, 2011 : तत्कालीन राज्यपाल देबानंद कुंवर ने छह वीसी व चार प्रोवीसी बनाए।
7 दिसंबर, 2012 : नियुक्ति हाईकोर्ट ने रद्द की।
9 फरवरी, 2013 : 8 वीसी नियुक्ति हुए, इनमें छह वहीं थे जिन्हें हटाया गया था।
18 मार्च, 2013 : सुप्रीम कोर्ट ने सभी नियुक्ति पर अगले आदेश तक रोक लगाई।
26 अप्रैल, 2013 : डीवाइ पाटील ने सभी विवि में प्रभारी वीसी और प्रोवीसी बनाया।
19 अगस्त, 2013 : पूर्व की नियुक्तियों को रद्द करते हुए नए सिरे से स्थाई कुलपति-प्रतिकुलपति की नियुक्तिका आदेश सुप्रीम कोर्ट ने दिया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.