पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bihar News 19 Foreign Minister Sushma Swaraj Come Bihar Nalanda University Uddhgatn

19 को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज आएंगी बिहार, नालंदा विवि का करेंगी उद्धघाटन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटोः यूनिवर्सिटी का मुख्य निर्माण स्थल।
पटना. 19 सितम्बर को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज बिहार दौरे पर आएंगी। वे इस दिन नालंदा विश्वविद्यालय में पहले शैक्षणिक सत्र का विधिवत उद्घाटन करेंगी। इसके बाद वे विवि कैंपस का जायजा भी लेंगी। इस समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी उपस्थित रहेंगे। वे नालंदा विवि कैंपस में पौधारोपण भी करेंगे।
पांचवीं शताब्‍दी में उच्‍च शिक्षा का केंद्र रहे नालंदा विश्वविद्यालय में 821 साल बाद इसी माह से दोबारा पढ़ाई शुरू हुई। नए विश्वविद्यालय का निर्माण प्राचीन विश्वविद्यालय के लोकेशन से 12 किलोमीटर दूर राजगीर में किया गया है। शुरुआत 9 स्‍टूडेंट्स के साथ की गई, जिनकी कक्षाएं राज्य सरकार के कला संस्कृति व पर्यटन विभाग के कन्वेंशन सेंटर में आयोजित की गईं। कन्वेंशन सेंटर को 15 दिन के लिए किराए पर लिया गया है। 19 सितंबर को विश्‍वविद्यालय के औपचारिक उद्घाटन के बाद कक्षाएं प्रशासनिक भवन में लगेंगी।
2021 तक पूरा होगा विश्वविद्यालय के स्थायी भवन का निर्माण
कक्षाओं और दफ्तर के लिए अस्थायी परिसर बन चुका है। करीब 242 एकड़ में स्थायी भवन का काम चल रहा है, जो 2021 तक पूरा होगा।