पटना. लोजपा का कार्यकर्ता सम्मेनल 13 दिसंबर से शुरू होगा। कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी प्रमुख रामविलास पासवान को छोड़ अन्य सभी सांसदों को ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है। लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान जमुई संसदीय क्षेत्र में आने वाले मुंगेर जिला के तारापुर से इसकी शुरुआत करेंगे।
अगले दिन 14 दिसंबर को वे जमुई जिले के क्षेत्र में कार्यकर्ता को संबोधित करेंगे। वर्ष 2015 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए उक्त तैयारियां की गई हैं। इसी प्रकार लोजपा सांसद रामा सिंह, महबूब अली कैसर, रामचंद्र पासवान, वीणी देवी भी 13 दिसंबर को अलग-अलग जगहों पर कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुआत करेंगे। ये सभी सांसद हर सप्ताह शनिवार और रविवार को क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन करेंगे। इसको लेकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने जिलों को दिशा-निर्देश जारी किया है।