पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bihar News Baby Drowned River Came Jiutia Bath Mother

नदी में बच्चे की डूबने से मौत, जिऊतिया स्नान के लिए आया था मां के साथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेतिया/पटना. अपनी मां के साथ जिऊतिया का स्नान करने गए पांच वर्षीय लड्‌डू उर्फ रोहित की सोमवार दोपहर डूबने से मौत हो गई। बच्चे की लाश की तलाश की जा रही है। इस घटना के बाद से पूरे परिवार सहित गांव में मातमी सन्नाटा पसर हुआ है।
नाना के घर आया था रोहित
मिली जानकारी के मुताबिक नवलपुर थाना के चंद्रौल निवासी बलिस्टर सिंह की पत्नी फुलबदन देवी अपने पांच वर्षीय बेटे रोहित के साथ अपने मायके नौतन थानाक्षेत्र के दक्षिण तेल्हुआ आई हुई थी। सोमवार को फुलबदन अपने बेटे व परिवार तथा गांव की अन्य महिलाओं के साथ जिऊतिया का स्नान करने चंद्रावत नदी में गई। महिलाएं अभी स्नान कर ही रही थी कि रोहित भी स्नान के लिए नदी में उतर पड़ा और डूब गया। बहुत खोजबीन के बाद भी उसकी लाश बरामद नहीं हो पाई है। इस घटना के बाद से फुलबदन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।