फोटो: रेलवे ट्रैक पर लगी भीड़।
बेगूसराय/पटना. बरौनी सोनपुर रेलखंड पर तेघरा स्टेशन के समीप शुक्रवार की सुबह ट्रेन से कट कर एक शिक्षक की मौत हो गई। मृतक श्याम कुमार चौधरी विष्णुनारायण उच्च विद्यालय तेघरा में लाईब्रेरियन के पद पर काम करते थे। दरभंगा से रोज विद्यालय आते और जाते थे। शुक्रवार की सुबह रघुनंदनपुर के समीप रेलवे क्रासिंग पार करने के दौरान कोहरे के कारण ट्रैक पर जा रही कमला इंटरसिटी नहीं देख सके और ट्रेन की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
बाधित रहा रेल परिचालन
ट्रैक पर श्याम कुमार चौधरी का शव पड़े होने के कारण उक्त रेल खंड पर काफी देर तक रेल परिचालन बाधित रहा। जानकारी के अनुसार जनसेवा सहित कई ट्रेन विभिन्न स्टेशन पर खड़ी रही। ट्रैक से बॉडी हटाने के बाद रेल परिचालन सुचारू हो सका।