औरंगाबाद. जिले में गुरुवार को नक्सली बंदी का व्यापक असर देखा गया। हालांकि जिला मुख्यालय पर इसका कोई खास फर्क नहीं पड़ा। नक्सलियों ने केन्द्र सरकार द्वारा जबरन भूमि अधिग्रहण को लागू करने के खिलाफ में 24 घंटे के लिए बिहार-झारखंड बंद की घोषणा की थी। बंदी का सबसे ज्यादा प्रभाव नवीनगर प्रखंड में देखा गया।
यहां बीआरबीसीएल व एनपीजीसी बिजली परियोजना का काम ठप रहा। इसके साथ वहां बैंक तथा दुकानें नहीं खुली और परिचालन पूरी तरह से ठप रहा। इसके साथ कुटुम्बा, देव, बालूगंज, मदनपुर रफीगंज, कसमा तथा गोह बाजार बंद रहा। यहां सरकारी बैंक व अन्य दफ्तरों में ताले लटके रहें। नक्सली बंदी को लेकर पुलिस भी दिनभर पेट्रोलिंग करती रही।