पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 12 से मिलेगा बिहार बोर्ड मैट्रिक का मॉडल पेपर

12 से मिलेगा बिहार बोर्ड मैट्रिक का मॉडल पेपर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति अभी तक मैट्रिक के विद्यार्थियों के लिए मॉडल पेपर जारी नहीं कर सका है। मैट्रिक की परीक्षा 18 मार्च से शुरू हो रही है लेकिन डेढ़ माह पहले तक भी बिहार बोर्ड प्रशासन मॉडल पेपर का प्रकाशन करने में असफल हुआ है। इससे पहले तीन बार मॉडल पेपर प्रकाशन की तिथि स्थगित हो चुकी है। अभी 10 फरवरी को बोर्ड प्रशासन प्रकाशित करने वाला था लेकिन यह तिथि एक बार फिर टल गई है।
बोर्ड के सचिव एसएन तिवारी ने बताया कि अब 12 फरवरी को मैट्रिक का मॉडल पेपर प्रकाशित किया जाएगा। इसके बाद यह संबंधित दुकानों पर विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हो जाएगा। गौरतलब है कि इस बार मैट्रिक में लगभग 14 लाख विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं, जिन्हें मॉडल पेपर का इंतजार है।