पटना. गांधी मैदान में इस साल भी 22 से 24 मार्च तक बिहार दिवस मुख्य समारोह होगा। अन्य कार्यक्रम श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में भी होंगे। बिहार दिवस की तैयारी शिक्षा विभाग ने शुरू कर दी है। इसी को लेकर शनिवार को विभाग के प्रधान सचिव आरके महाजन की अध्यक्षता में शनिवार को बैठक हुई। समारोह का उद्द्याटन करने के लिए मुख्यमंत्री से आग्रह किया जाएगा।
गत वर्ष की भांति बिहार दिवस, 2015 का उद्द्याटन माननीय मुख्यमंत्री, बिहार एवं कार्यक्रम का समापन महामहिम राज्यपाल महोदय, बिहार से करने का अनुरोध करने का निर्णय लिया गया। आगे तैयारी के क्रम में अन्य विभागों तथा पर्यटन, कला एवं संस्कृति, वन एवं पर्यावरण से समन्वय स्थापित किया जाएगा। बिहार दिवस के आयोजन के लिए एक कोर कमिटी का गठन विभाग के अपर सचिव के सेंथिल कुमार की अध्यक्षता में की गई। उक्त बैठक में प्राथमिक निदेशक श्रीधर सी, निदेशक प्रशासन राजेन्द्र राम, उप निदेशक अजीत कुमार आदि अधिकारी उपस्थित थे।