पटना. कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह ने कहा कि जीतन राम मांझी सरकार का भाजपा को समर्थन है। वे मुख्यमंत्री के रूप में आज भी बेहतर कार्य कर रहे हैं। आगे मांझी अगर बहुमत साबित करते हैं तो भाजपा का उसमें सहयोग करेगा। इसको लेकर हमलोग आश्वस्त हैं। हमलोग निश्चित रूप से बहुमत को सिद्ध करेंगे। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव और नीतीश कुमार ने लोकतंत्र और दलित विरोधी कार्य किया है।
नीतीश कुमार असंवैधानिक तरीके से अपने को विधायक दल का नेता घोषित कर दिया है। विधायक दल की बैठक बुलाने का इनलोगों को कोई अधिकार नहीं है। विधायक दल के नेता जीतन राम मांझी है, जो 20 फरवरी को बैठक बुलाए हैं। नरेंद्र सिंह ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार का समाजवाद का नकली चेहरा उजागर हो गया है। अभी तक वे गरीबों और दलितों के हितैषी बनने का नकाब लगाए हुए थे, जो अब उतर गया है।