पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • BSSC ने 15 परीक्षा केंद्रों को बदला, 16 व 23 को होनी है परीक्षा

BSSC ने 15 परीक्षा केंद्रों को बदला, 16 व 23 को होनी है परीक्षा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. बिहार कर्मचारा चयन आयोग (बीएसएससी) ने स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता प्रारंभिक परीक्षा के 15 परीक्षा केंद्रों को बदला है। वहीं, सात परीक्षा केंद्रों के नाम में परिवर्तन किया गया है। उक्त परीक्षा 16 व 23 फरवरी को होना है। अपरिहार्य कारणों से परीक्षा केंद्र बदले गए है।
जिन परीक्षा केंद्रों को बदले गए हैं अथवा नाम परिवर्तित हुए हैं, उनकी सूची बीएसएससी के वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। बीएसएससी ने कहा कि प्रवेश पत्र जारी किए जा चुके हैं, इसलिए उसमें सुधार नहीं हो सकता। अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वे परिवर्तित परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचे। विदित हो कि उक्त परीक्षा राज्य के 36 जिलों के 664 परीक्षा केंद्रों पर हो रहा है। अन्य परीक्षा केंद्र में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।