मोतिहारी. ढाका-मोतिहारी पथ पर चिरैया के राधोपुर गांव के समीप शनिवार सुबह बस और बोलेरो में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस घटना में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। वहीं बोलेरो चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्रामीणों की मदद से बोलेरो से निकालकर चारों घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज के दौरान चालक की मौत हो गई। घायल तीनों एयरसेल कंपनी के कर्मचारी हैं। चिकित्सकों ने घायलों को गंभीर हालत में पटना रेफर कर दिया है। मृतक बोलेरो चालक कोटवा थाना के पटी जसौली गांव का मिथलेश ठाकुर था। घायल लोग हाजीपुर, बिहटा व यूपी के रहने वाले हैं। सभी लोग बोलेरो से ढ़ाका जा रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों गाड़ियों को जब्त की है।