पटना. मगध विश्वविद्यालय के एएन कॉलेज में मंगलवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। इसमें मुख्य रूप से लांग जम्प, हाई जम्प, रिले दौड़, 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर का दौड़ का आयोजन हुआ। इस दौरान मंगलवार को सभी प्रतियोगिताओं में हुए विजयी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ललन सिंह ने कहा कि ऐसे प्रतियोगिताओं का आयोजन छात्रों को बहिर्मुखी बनाता है। पुरस्कार वितरण समारोह में एएन कॉलेज स्पोर्ट्स कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने सभी विजेताओं के नाम की घोषणा की। समारोह में डॉ. कामेश कुमार, डॉ. विमल प्रसाद सिंह, डॉ. बबन सिंह, प्रियरंजन सिंह आदि मौजूद रहे।
ये रहे विजयी
ब्वायज सेक्शन
लांग जंप : विशाल कुमार सिंह
हाई जंप : दीपक कुमार
100 मीटर दौड़ : नितेश कुमार
200 मीटर दौड़ : विशाल कुमार
रिले रेस : सुबोध कुमार पांडेय, अनिरूद्ध कुमार, अभिषेक कुमार, पिंटू कुमार
गर्ल्स सेक्शन
लांग जंप : प्रिया भारती गुप्ता
100 मीटर दौड़ : शालिनी
200 मीटर दौड़ : मीनू कुमारी
रिले रेस : मीनू कुमारी, पूजा कुमारी, प्रिया भारती गुप्ता, खुशबू कुमारी