पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bihar News Congratulations To The BJP Whipped By Namo Manjhi

नमो को बधाई देकर मांझी ने भाजपा को कोसा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई देने के बाद मुख्यमंत्री ने भाजपा को कोसा है। गुरुवार को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल के बाहर मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि भाजपा की अंदरूनी लड़ाई और उठापटक जदयू के लिए शुभ है। उनके यहां यही चलता रहे ताकि बिना कोई चैलैन्ज के हम फिर से सत्ता में आ जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर बधाई देकर सही कामना की कि वे दीघार्यु हों और देश के लिए अच्छा काम करें। उन्होंने दवा घोटाले की सीबीआई से जांच कराने से साफ इंकार कर दिया।

भाजपा के अंदर मुख्यमंत्री के बढ़ते दावेदारों से जुड़े एक प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वे एक नेतृत्व में रहकर काम करने की बात करते थे, मगर वास्तविकता क्या है, यह सब आपके सामने है। वैसे यह भाजपा का अंदरूनी मामला है। मैं, आप सबको यह बता देना चाहता हूँ कि बिहार में आगे की सरकार हमारी बनेगी। यह पूछे जाने पर कि भाजपा नेता सुशील मोदी ने अपनी पार्टी के सांसद आदित्य नाथ के फार्मूले का विरोध किया है, मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में नहीं चलेगा। भाजपा ऊपर से दिखलाती है कि हम एक है, किन्तु उनमें अनेक प्रकार का है अन्तद्वंद चल रहा है। इससे हमलोग उत्साहित है।

मणिपुर में बिहारी छात्रों के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे दो वरीय अधिकारी मणिपुर पहुंच चुके हैं। वे वहां छात्रों की स्थिति का अध्ययन करके देखेंगे कि वहां क्या कठिनाई है? अगर छात्रों को वापस लाने की जरूरत होगी तब लाया जाएगा।