पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bihar News Crime Story Patna News Begusarai News Teacher Beating Student's Murder

बेगूसराय: शिक्षक ने की पीट-पीटकर छात्र की हत्या, लोगों में आक्रोश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: शोकाकुल परिजन।
बेगूसराय/पटना. बीती रात मुफस्सिल थानाक्षेत्र के पहाड़चक में काफी बवाल मचा। मुफस्सिल थानाक्षेत्र में एक शिक्षक ने पीट-पीटकर एक छात्र की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। शिक्षक प्राइवेट कोचिंग चलाता था। छात्र द्वारा ये कहे जाने पर की वे ठीक से नहीं पढ़ाते हैं। इस पर शिक्षक बौखला गया और उसे मारने लगा। पिट रहे छात्र के भाई ने बचाव किया तो शिक्षक ने अपने साथी के साथ मिलकर उसे भी मारा। शिक्षक ने गुस्से में छात्र के भाई की इस कदर पिटाई की कि उसकी मौत हो गई। छात्र की हत्या पर आक्रोशित ग्रामीणों ने काफी देर तक पुलिस को शव नहीं उठाने दिया और शिक्षक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। बाद में एसपी के आश्वासन पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस मामले में पुलिस ने शिक्षक और उसके एक सहयोगी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इधर आरोपी शिक्षक फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
क्या है मामला
गांव के रंजीत महतो का 14 वर्षीय पुत्र छठी वर्ग का छात्र जय कुमार अपने चचेरे भाई मन्नु कुमार के साथ बुधवार की देर रात अपनी मां की दवा लाने लालपुर चौक गया था। वहीं पर मन्नु को पढ़ाने वाले प्राइवेट शिक्षक राहुल कुमार मिल गए। मन्नु ने कहा- 'सर आप ठीक से नहीं पढ़ाते हैं।' इस बात से राहुल बौखला गया और मन्नु की पिटाई करने लगा। जब इसका विरोध मन्नु के भाई जय कुमार ने किया तो राहुल ने अपने दोस्त विपीन कुमार के साथ मिलकर जय कुमार की बेहरमी से पिटाई कर दी।
आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी की मांग
आनन फानन में जय कुमार को घायलावस्था में चिकित्सक के यहां ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची मुफस्सिल थाना पुलिस को लोगों ने काफी देर तक शव उठाने नहीं दिया। आक्रोशित आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। बाद में अहले सुबह एसपी मनोज कुमार के आश्वासन पर लोगों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने दिया।