पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bihar News Crossfire Between Two Parties Capture Crop

फसल पर कब्जा को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सासाराम। रोहतास जिला के केचस थाना में भेंठा गांव के दो पक्ष खेत से काटी गई फसल पर कब्जा को लेकर आपस में भिड़ गए। मंगलवार की रात दोनों पक्षों के बीच तनाव ने गोलीबारी का स्वरूप धारण कर लिया। इसमें लगभग पंद्रह राउंड गोलियां चलाई गई। घटना में किसी के घायल होने की खबर नही है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने विजेंद्र मुसहर नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार पिछले कई माह से उक्त गांव के दो पक्ष एक विवादित भूखंड पर कब्जा जमाने के लिए आमने सामने थे। इसमें पुलिस ने भी समझौता कराया था। फिर भी बात नहीं बनी। घटना के बाद से गांव में तनाव व्याप्त है। वहीं पुलिस ने गोलबारी की घटना से इंकार किया है।