पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीमा शुल्क अधिकारियों ने गया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पकड़ा साढ़े पांच किलो सोना

सीमा शुल्क अधिकारियों ने गया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पकड़ा साढ़े पांच किलो सोना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. आईबी और डीआरआई की सूचना पर सीमा शुल्क (निवारण) के अधिकारियों ने बैंकॉक से आने वाली फ्लाइट के एक यात्री से साढ़ पांच किलो सोना बरामद किया। विपिन कुमार गुप्ता नाम के यह यात्री बैंकाक से वाराणसी जा रहा था, उसके पास से यह सोना मिला। सीमा शुल्क विभाग पटना के कार्यालय में पत्रकार वार्ता में यह बातें सीमा शुल्क (निवारण) आयुक्त किशोर लाल ने कही।
उन्होंने बताया कि अगर सूचना के आधार पर केवल गया में उतरने वाले यात्रियों की ही चेकिंग की जाती तो यह विपिन कुमार के पास से सोना नहीं मिलता। आयुक्त ने बताया कि गया एयरपोर्ट पर तैनात संयुक्त जेके लाल ने फ्लाइट से उतरने वाले यात्रियों की चेंकिंग के साथ साथ फ्लाइट बैठे यात्रियों की चेकिंग का भी निर्णय लिया।
उतरने वाले यात्रियों के पास से कुछ नहीं मिला, लेकिन जब फ्लाइट में बैठे यात्रियों के समानों की चेंकिंग शुरू हुई तो विपिन गुप्ता के एक्टिविटी को देखकर अधिकारियों के समझ में यह बातें आ गई की दाल में कुछ काला है। गुप्ता के बैग की तलाशी में चार किलो सोना ईंट के रूप में 227 ग्राम चेन के रूप में मिला। इसकी सूचना तत्काल सीआईएसफ और पुलिस को दी गई और विभागीय कार्रवाई के बाद उन्हें पटना के बेऊर जेल भेज दिया गया।