पटना. गणतंत्र दिवस के मौके पर इस बार बिहार के 16 पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को विशिष्ट व सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति व पुलिस मेडल से नवाजा गया है। इनमें छह आईपीएस और दो डीएसपी भी शामिल हैं। 15 अफसरों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस मेडल दिया गया है। हालांकि बिहार की झोली में इस बार वीरता पदक नहीं आया। आईपीएस अधिकारियों में रविन्द्र शंकरण, एम.आर.नायक, कुमार एकले, राजेश त्रिपाठी, उमाशंकर प्रसाद और प्रदीप कुमार श्रीवास्तव शामिल हैं।
सराहनीय सेवा के लिए पुलिस मेडल
रविन्द्र शंकरण(आईपीएस)-डिप्टी डायरेक्टर, सरदार वल्लभ भाई पटेल नेशनल पुलिस एकेडमी हैदराबाद
एम.आर.नायक(आईपीएस)-डीआईजी, सीआईएसएफ हैदराबाद मुख्यालय
कुमार एकले(आईपीएस)-एसएसपी, दरभंगा
राजेश त्रिपाठी(आईपीएस)-एआईजी,बीएमपी पटना
उमाशंकर प्रसाद-स्टाफ ऑफिसर, मुज फरपुर के जोनल आईजी कार्यालय
प्रदीप कुमार श्रीवास्तव-डीआईजी, विजिलेंस ब्यूरो
विनय कुमार सिंह-डीएसपी, विजिलेंस ब्यूरो
शिव सहाय सिंह-इंस्पेक्टर, बीएमपी-14 पटना
मो.सरवर खान-सब इंस्पेक्टर, विजिलेंस ब्यूरो
उदय नारायण सिंह-हवलदार(ड्राइवर), न्यू पुलिस लाइन पटना
नरेन्द्र सिंह-कांस्टेबल,डीजीपी ऑफिस
अशोक कुमार सिंह-कांस्टेबल, न्यू पुलिस लाइन पटना
विनोद कुमार राम-कांस्टेबल, विजिलेंस ब्यूरो पटना
कन्हैया सिंह-कांस्टेबल, विजिलेंस ब्यूरो पटना
इरशाद अहमद-कांस्टेबल, विजिलेंस ब्यूरो
विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक
अजीत कुमार सिंह-डीएसपी, बीएमपी-5, पटना