पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धान खरीद के लिए निर्धारित समय सीमा में कटौती

धान खरीद के लिए निर्धारित समय सीमा में कटौती

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. धान खरीद के लिए समय सीमा में कटौती कर दी गई है। पहले धान खरीद के लिए 15 अप्रैल तक का समय दिया गया था। अब केंद्र सरकार ने 28 फरवरी तक ही धान खरीदने को कहा गया है। समय सीमा में कटौती से प्रशासन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पटना जिला प्रशासन की ओर से धान खरीद मामले को लेकर सभी पैक्सों को निर्देश जारी किया गया है।
सभी पैक्सों को 48 घंटे के भीतर खरीद राशि किसानों को जारी करने के निर्देश दिया गया है। इसके अलावा सभी पैक्स को निर्देश दिया गया है कि धान की खरीद की प्रक्रिया को तेज किया जाए। जिला सहकारिता पदाधिकारी डा. पंकज कुमार झा ने कहा कि जिले में अब तक पैक्सों के माध्यम से 20,874.57 मीट्रिक टन और एसएफसी के माध्यम सये 3700.43 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है।
पैक्सों के माध्यम से करीब 84 हजार मीट्रिक टन और एसएफसी के माध्यम से 21 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि करीब 25 फीसदी धान की ही खरीद हो पाई है। उन्होंने माना कि करीब 15 दिनों का समय और बचा है। इसमें 75 फीसदी लक्ष्य की प्राप्ति करना असंभव होगा।
डीएम ने कहा कि अभी तक सरकार की ओर से आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। जिला सहकारिता पदाधिकारियों की बैठक में यह मामला सामने आया है। इसको देखते हुए हम धान खरीद की प्रक्रिया तेज कर रहे हैं। लेकिन, सरकार को किसानों के हित में काम करना चाहिए। सभी किसानों से धान की खरीद के लिए तिथि को आगे बढ़ाना होगा।