फाइल फोटो: लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान।
पटना. लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान ने कहा कि बिहार में आए राजनीतिक संकट के जिम्मेदार पूरी तरह से नीतीश कुमार हैं। मुख्यमंत्री बनने के लिए अब वे नौटंकी शुरू कर दिए हैं। नीतीश कुमार के पास बहुमत है या जीतन राम मांझी के पास इसका फैसला सदन में होना चाहिए न कि सड़क पर। संवैधानिक तरीके से इसका फैसला होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार और लालू प्रसाद महादलित को परेशान कर रहे हैं। इनके इस चेहरे को मैं पहले से पहचानता हूं। यही कारण है कि 2005 में मैंने इनमें से किसी को समर्थन नहीं किया था, जब मेरे पास 29 विधायक थे। पासवान ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जनता सब देख रही है। आगे के विधानसभा चुनाव में लालू प्रसाद और नीतीश कुमार को सबक सिखाएगी।