पटना. दिल्ली में पूर्ण बहुमत से जीत हासिल करने के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पटना में भी जमकर जश्न मनाया। सुबह 11 बजे के बाद ही दिल्ली विधानसभा के नतीजे स्पष्ट होने लगे। जैसे-जैसे रुझान सामने आया, पटना में भी आप कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर पहुंच गया। आतिशबाजी और मिठाइयां बांटने का दौर शुरू हुआ, जो शाम तक जारी रहा। ढोल नगाड़े के साथ "आप' कार्यकर्ता व समर्थक सड़कों पर नाचते नजर आए।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोगों के बीच मिठाइयां बांटी और जमकर पटाखे जलाए। पार्टी कार्यालय से विजय जुलूस निकाला गया, जो विभिन्न रास्तों से होते हुए कारगिल चौक पहुंचा। इस दौरान "आप' नेत्री परवीन अमानुल्लाह भी मौजूद रहीं। वहीं, पटना सहित कई जिलों में "आप' कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी।