पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना. हल्की धूप निकलने की वजह से कोहरा छटने लगा है। इससे जन-जीवन सामान्य हो गया है। पर ट्रेनें अभी लेट चल रही हैं। कुछ देर पहले सुबह सड़क पर निकलने वाले लोगों को 100 मीटर की दूरी पर देखना भी मुश्किल हो गया था। सबसे ज्यादा परेशानी सुबह ऑफिस जाने वाले लोगों को हो रही थी। पर अब समान्य स्थिति है।
कोहरा इतना घना था कि वाहन चालों को हेडलाइट जला कर चलना पड़ रहा था। कोहरे की वजह से रेल यातायात रोजाना ही प्रभावित हो रहा है। आज भी कई ट्रेनें लेट चल रही है।
न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार 24 जनवरी को आंशिक रूप से बादल छाये रहने की संभावना है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.