पटना. राजधानी के प्रसिद्ध स्कूलों में से एक डॉन बास्को के ड्राइवर को पुलिस ने आप्राकृतिदुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसपर स्कूल के एक छात्र के साथ आप्राकृति दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। गुस्साए लोगों ने ड्राइवर की पिटाई भी की।
वहीं, ड्राइवर का कहना है कि बच्चे को देर से घर पहुंचाने की वजह से परिजन नाराज हो गए और उसपर आप्राकृति दुष्कर्म का आरोप लगा कर उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ड्राइवर को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
यह कोई नया मामला नहीं है, जब किसी पर छात्र के साथ आप्राकृतिक दुष्कर्म का अरोप लगा हो। इससे पहले भी बिहार में कई जगहों से ऐसी खबरें आ चुकी हैं। बीते 26 जनवरी को मुजफ्फरनगर के बिहारी गांव में एक युवक ने शनिवार रात को एक बालक के साथ कुकर्म किया था। पीड़ित के परिजन बालक को लहूलुहान हालत में थाने लेकर पहुंचे, जहां से पुलिस ने उसे चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेज दिया।
रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। सिखेड़ा थानाक्षेत्र के गांव बिहारी निवासी सात वर्षीय पुत्र को शनिवार रात आठ बजे पड़ोसी युवक दस रुपये का लालच देकर जंगल में ले गया। आरोप है कि उसने ईख के खेत में ले जाकर बालक के साथ कुकर्म किया तथा बालक को छोड़कर फरार हो गया।
वहीं, 2012 में औरंगाबाद के दाउदनगर थाना के भखरुआं मोड़ स्थित एक निजी स्कूल में रात्रि दस वर्षीय छात्र के साथ अप्राकृतिक यौनाचार का प्रयास किया गया था। छात्र की शिकायत पर उसके पिता ने थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी। पिता ने एफआईआर में कहा था कि जिस मकान में हास्टल है उस मकान मालिक का पुत्र गोपाल सिंह ने रात्रि में उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार का प्रयास किया था।