बांका. थानाक्षेत्र गजौन में एक दमकल विभाग की गाड़ी और सवारी बस में टक्कर हो गई। इस टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घटना सुबह घने कोहरे की वजह से हुई। घायलों को दरभंगा रेफर किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को बांका के चकमुनिया में बिहार के मुख्यमंत्री
नीतीश कुमार का कार्यक्रम है। इसी को ध्यान में रखते हुए अग्निशमन वाहन मौके पर तैनाती के लिए जा रहा था। तभी सामने एक ठाकुर ट्रेवेल्स नाम की सरकारी बस आ गई।
घना कोहरा होने की वजह से अग्निशमन वाहन के ड्राइवर को बस नहीं दिखी और उससे टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें से दो बस में सवार थे और एक अग्निशमन वाहन में। घायलों को दरभंगा रेफर किया गया है।