पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच एकड़ भूमि वाले किसानों को मुफ्त बिजली: मांझी

पांच एकड़ भूमि वाले किसानों को मुफ्त बिजली: मांझी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो: मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी।
पटना. मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने एग्रो बिहार 2015 के उद्द्याटन समारोह के दौरान पांच एकड़ भूमि वाले किसानों को मुफ्त बिजली देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने एससी-एसटी किसानों को 80 फीसदी सब्सिडी देने की भी बात कही।
सीएम ने कहा वे जल्द ही कैबिनेट की बैठक बुलाकर इस पर फैसला लेंगे। वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि अगर वे अगली बार सीएम बनते हैं तो 10 एकड़ भूमि वाले किसानों को मुफ्त बिजली की सुविधा मुहैया करवाएंगे।