फोटो: अस्पताल में भर्ती जख्मी युवक।
गोपालगंज/पटना. गोपालगंज जिले के मानिकपुर गांव में एक पेड़ में अचानक करंट आने से दो सहोदर भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। अभी वे खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार को दोनों भाई विजय कुमार और दिलीप कुमार अपने खेत में घास काट रहे थे। इसी खेत में शीशम का पेड़था। विजय कुमार जब पेड़ से सटा तो उसमें आ रहे करंट से वह जख्मी हो गया। दिलीप कुमार उसे बचाने गया और वह भी पूरी तरीके से जख्मी हो गया। हल्ला होने के बाद ग्रामीण वहां पहुंचे और दोनों को किसी तरह से बचाया जा सका।