पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bihar News Grand Alliance Excited About People Nitish Kumar

महागठबंधन को लेकर जनता उत्साहित: नीतीश कुमार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. जदयू नेता नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में जदयू, राजद और कांग्रेस के महागठबंधन को लेकर जनता उत्साहित है। इसी का नतीजा है कि बिहार के उपचुनावों में सांप्रदायिक शक्तियों को लोगों ने खारिज कर दिया। नीतीश ने विधानसभा के अगले चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करने की जिम्मेदारी खुद संभाल ली है।
इसी सिलसिले में गुरुवार को उन्होंने 7 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास पर शिवहर, सीतामढ़ी और पूर्वी चंपारण के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। सूत्रों के अनुसार नीतीश ने कार्यकर्ताओं से कहा कि महागठबंधन को लेकर लोगों के उत्साह को अगले चुनाव तक बरकरार रखना है। भाजपा को हराने के लिए समान विचारधारा वाले दलों को साथ आना होगा। विभिन्न जिलों के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक का सिलसिला 27 सितंबर तक जारी रहेगा।