पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाईकोर्ट के आदेश को लेकर फैलाई जा रही भ्रांति: शाही

हाईकोर्ट के आदेश को लेकर फैलाई जा रही भ्रांति: शाही

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्व मंत्री पी. के. शाही।
पटना. पूर्व मंत्री पी.के.शाही ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश को लेकर तरह-तरह की भ्रांतियां फैलाई जा रही है। कोर्ट ने ना तो जदयू के विधानमंडल दल की बैठक पर एतराज जताया है और ना ही नीतीश कुमार के नेता चुने जाने पर आपत्ति की है। कोर्ट ने सिर्फ इतना कहा है कि विधानसभा के स्पीकर ने नीतीश को जो मान्यता दी है उसे राज्यपाल का फैसला होने तक के लिए रोक लगाई गई है। इसके अलावा कोर्ट ने कोई बात नहीं की है। पी.के. शाही बुधवार को जदयू के प्रदेश कार्यालय में बात कर रहे थे।
शाही ने कहा कि प्रजातंत्र में सिर्फ बहुमत के आंकड़ें का महत्व होता है। जदयू और सहयोगी दलों के 130 विधायक चट्टानी एकता के साथ नीतीश के साथ खड़े हैं। नेता कौन होगा, यह विधानसभा के फ्लोर पर तय होगा। मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को अब राज्यपाल कब समय देते हैं, यह देखना है। हमें राज्यपाल से उम्मीद थी कि वे नीतीश को जल्द सरकार बनाने का मौका देंगे लेकिन नहीं उन्होंने ऐसा नहीं किया। हमने 8 फरवरी को ही 130 विधायकों की सूची राजभवन को सौंप दी थी, 11 तारिख आ गई। राज्यपाल तो तुरंत फैसला लेना चाहिए।