पटना. राजद ने राज्यपाल पर हॉर्स ट्रेडिंग को बढावा देने का आरोप लगाया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सह महासचिव चित्तरंजन गगन और एजाज अहमद ने कहा है कि जीतनराम मांझी सरकार को बहुमत सिद्ध करने के लिये ज्यादा समय देकर महामहिम राज्यपाल महोदय ने उस आशंका को सही साबित कर दिया किया है।
हालांकि इससे नीतीश कुमार के समर्थक विधायकों पर कोई असर नही पड़ेगा और समर्थक विधायकों की संख्या 130 से भी ज्यादा हो जाएगी। इस बीच अल्पमत सरकार द्वारा लिए गए निर्णय एवं घोषणा से आने वाले दिनों मे प्रदेश मे अराजकता का माहौल बन सकता है। श्री मांझी वही बोलते हैं और करते हैं जो उन्हें भाजपा कहती है। सत्ता प्राप्त करने की बेचैनी मे भाजपा नेता लोकतांत्रिक एवं मानवीय मर्यादा को भी भूल चुके हैं।
दिल्ली चुनाव परिणाम के बाद अपनी हार की झेप मिटाने के लिए भाजपा ऐसा कार्य कर रही है जिससे लोकतंत्र कलंकित हो रहा है।