पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपराधियों ने होटल संचालक तीन भाइयों को मारी गोली, एक की मौत

अपराधियों ने होटल संचालक तीन भाइयों को मारी गोली, एक की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोतिहारी. रामगढ़वा में एक लाइन होटल पर खाना खाने के बाद हुए विवाद में अपराधियों ने होटल संचालक तीन भाइयों को गोली मार दी। इसमें एक भाई की इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान ही मौत हो गई। जबकि दो भाइयों का इलाज निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। विवाद खाने के बिल को लेकर हुआ। घटना रविवार देर रात मझरियां गांव स्थित हिंदुस्तान लाइन होटल की है। पुलिस ने वहां से दो खोखा व खून से सना डंडा बरामद किया है।
कैसे हुई घटना
होटल पर देर रात करीब दस बजे चार लोग आए। उन्होंने कंटेनर कुछ दूरी पर लगाया और होटल पर 350 रुपए का खाना खाया। जब संचालक शकील अहमद ने उन्हें खाने का बिल दिया तो उन्होंने मात्र 150 रुपए दिए। जबकि शकील ने पूरे पैसे मांगे। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। शकील के दो भाई मंतजीर अहमद व मुख्तार अहमद भी वहां आ गए। बात बढ़कर मारपीट तक पहुंच गई। इस दौरान अपराधियों ने फायरिंग की। एक गोली शकील के पेट में लगी। जबकि मंतजीर को बांह में व मुख्तार के गर्दन में गोली लगी। अस्पताल ले जाने के दौरान शकील की मौत हो गई।