पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नक्सलियों के बंद के मद्देनजर बढ़ाई सुरक्षा, पायलट इंजन के पीछे चल रहीं ट्रेंने

नक्सलियों के बंद के मद्देनजर बढ़ाई सुरक्षा, पायलट इंजन के पीछे चल रहीं ट्रेंने

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो प्रतीकात्मक।
पटना. नक्सलियों के बंद के मद्देनजर बिहार के कई रेल रूटों पर पायलट इंजन चलाए जा रहे हैं। महत्वपूर्ण ट्रेनों को गुजारने के पहले यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि ट्रैक पर कहीं बम तो नहीं? दरअसल नक्सलियों ने बिहार व झारखंड में बुधवार की रात 12 बजे से 24 घंटे के बंद का ऐलान कर रखा है। झारखंड में कई रेल रूटों पर इसका जबरदस्त प्रभाव भी देखने को मिला है। कई रेल रूटों पर नक्सलियों ने रेल की पटरियों को विस्फोट कर उड़ा दिया है।
बिहार में भी ऐसी आशंका को देखते हुए गया-मुगलसराय रेल खंड और मुजफ्फरपुर-बरौनी रेल खंड पर पेट्रोलिंग तेज कर दी गई है। इन रूटों से राजधानी सहित कई महत्वपूर्ण ट्रेनें गुजरती हैं। रेल पुलिस के अलावा पेट्रोलिंग के लिए सीआरपीएफ की भी मदद ली जा रही है। एडीजी रेल के.एस.द्विवेदी के अनुसार रेलवे से अनुरोध किया गया है कि महत्वपूर्ण ट्रेनों को गुजारने के पहले पायलट इंजन या माल गाड़ी को संबंधित रूट से निकाला जाए ताकि विस्फोट की सूरत में जानमाल का नुकसान न हो।
रेलवे के गैंग मैन और चौकीदारों की भी मदद ली जा रही है। उनसे कहा गया है कि किसी भी खतरे की आशंका पर वे तत्काल रेल पुलिस या स्थानीय पुलिस को सूचना दें। आउटर से आउटर के बीच पेट्रोलिंग के लिए सीआरपीएफ की भी मदद ली जा रही है। एडीजी के अनुसार वैसे गुरुवार की रात 12 बजे तक ही बंद की सूचना है लेकिन पुलिस उसके बाद भी अलर्ट पर रहेगी।