पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना. केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश शुक्रवार को एक दिन के दौरे पर राजधानी आ रहे हैं। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्रा ने दी। वे यहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। दूसरी ओर, कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी 30 जनवरी को बिहार दौरे पर आएंगी। वह बागडोगरा से किशनगंज जाएंगी, जहां अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की शाखा का शिलान्यास करेंगी। इसके बाद वे किशनगंज में एक आम सभा को भी संबोधित करेंगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.