पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमुई: 2003 के नक्सली कांड का अभियुक्त गिरफ्तार

जमुई: 2003 के नक्सली कांड का अभियुक्त गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमुई. खैरा थानाक्षेत्र अंतर्गत दीपाकरहर गांव के पास से सर्च ऑपरेशन के दौरान सीआरपीएफ ने एक नक्सली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली पर वर्ष 2003 में नक्सली घटना को अंजाम देने का आरोप है। नक्सलियों के होने की सूचना पर जमुई-नवादा एवं कौआकोल की सीआरपीएफ द्वारा सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था।
तीनों जिले की सीमा को सील कर दिया गया था और हर किसी की तलाशी ली जा रही थी। इसी बीच जंगल में सर्च कर रहे सीआरपीएफ की नजर एक संदिग्ध व्यक्ति पर पड़ी और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उस व्यक्ति की पहचान कुख्यात नक्सली किशोरी रविदास के रूप में हुई।
किशोरी रविदास 9 अगस्त 2003 में खैरा थानाक्षेत्र के रोपावेल गांव के मुखिया गोपाल साव सहीत तीन लोगों की हत्या कर दी थी। इसे लेकर खैरा थाना में मामला दर्ज कराया गया था। जब तीनों की हत्या के बाद शव उठाने एवं जांच करने पुलिस पहुंची थी तो उसपर भी हमला बोला गया था।
इस हमले में डीएम एवं एसपी का वाहन पूरी तरह जल गया था और झाझा सर्किल के इंस्पेक्टर कपिलदेव राम की मौत हो गई थी। हालांकि किसी तरह एसपी व डीएम अपनी जान बचा कर वहां से निकले थे। इस घटना को लेकर भी खैरा थाना में मामला दर्ज है। इस दोनों कांड में पुलिस को 2003 से ही इसकी तलाश थी। पुलिस इसकी गिरफ्तारी को एक बड़ी सफलता मान रही है।