पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bihar News JDU Nomination Rajya Sabha Election

रामनाथ ठाकुर, कहकशां और हरिवंश ने राज्यसभा चुनाव का किया नामांकन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. जनता दल यूनाईटेड (जदयू ) की ओर से मंगलवार को रामनाथ ठाकुर, कहकशां और हरिवंश ने राज्यसभा चुनाव का नामांकन किया। इस मौके पर सीएम नीतीश कुमार भी मौजूद थे। वहीं उन्होंने राजद-कांग्रेस गठबंधन को लेकर भी अपनी बात कही। उन्होंने बताया कि अगर ये गठबंधन नहीं होता तो आश्चर्य लगता, पर फिलहाल नया कुछ नहीं लग रहा है।
बताते चलें कि कुछ दिनों पूर्व जदयू ने अपने तीन मौजूदा सांसदों साबिर अली, शिवानंद तिवारी और एनके सिंह को दोबारा राज्यसभा नहीं भेजना तय कर लिया था। पार्टी ने इन सांसदों को साफ संकेत दे दिया था कि सांसद बनना है तो लोकसभा चुनाव लडि़ए।

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच बीते गुरुवार की रात हुई बातचीत में नए उम्मीदवारों को राज्यसभा का टिकट देने पर सहमति बन गई थी। राज्यसभा चुनाव सात फरवरी को होंगे।

आगे देखिए तस्वीरें...