जहानाबाद/पटना. शनिवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा टल गया। लाइन मैन की सूझबूझ से जनशताब्दी एक्सप्रेस डीरेल होने से बच गई। दरअसल जिस ट्रैक पर वो आ रही थी, टेहटा के पास उसकी पटरी में दरार थी। पर समय रहते ट्रेन को रोक लिया गया। करीब आधे घंटे में ट्रैक को ठीक कर पुन: गाड़ी को आगे भेजा गया।
मिली जानकारी के अनुसार जनशताब्दी एक्सप्रेस पटना से रांची के लिए खुली थी। जब वे टेहटा के पास पहुंची तो लाइन मैन ने ट्रेन को रुकवा दिया। जांच की गई तो आगे पटरी में दरार पाई गई। अगर ट्रेन इस पटरी से गुजरती तो गाड़ी के डीरेल होने की आशंका ज्यादा थी। बाद में ट्रैक की मरम्मत कर गाड़ी को आगे भेजा गया।